Move to Jagran APP

पत्थलगड़ी की जड़ पर प्रहार, पत्थर निर्माण स्थल पर छापा

पत्थलगड़ी में उपयोग लाए जाने वाले पत्थर के निर्माण स्थल खूंटी के हूटार स्थित अवैध क्रशर में सोमवार को छापामारी की गई।

By Edited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 01:04 PM (IST)
पत्थलगड़ी की जड़ पर प्रहार, पत्थर निर्माण स्थल पर छापा
पत्थलगड़ी की जड़ पर प्रहार, पत्थर निर्माण स्थल पर छापा

जागरण संवाददाता, खूंटी। झारखंड में खूंटी के चितरामू से पत्थलगड़ी का पत्थर उखाड़ने, स्वयंभू नेताओं जॉन जुनास तिडू व बलराम समद की गिरफ्तारी के बाद अब जिला प्रशासन पत्थलगड़ी की जड़ पर प्रहार में जुट गया है। पत्थलगड़ी में उपयोग लाए जाने वाले पत्थर के निर्माण स्थल खूंटी के हूटार स्थित अवैध क्रशर में सोमवार को छापामारी की गई। साथ ही, उन गांवों में भी दबिश दी गई जहां पत्थर को तोड़ा जाता था। इस दौरान काफी मात्रा में पत्थर तोड़ने वाले सामान बरामद हुए। इसके साथ ही दो गाडि़यों को भी जिला प्रशासन ने जब्त किया है।

loksabha election banner

छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, हालांकि उससे जानकारियों लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीएम प्रणव कुमार पाल ने बताया कि गांव-देहात में पत्थलगड़ी समर्थक संविधान विरोधी जिस पत्थर का इस्तेमाल करते थे, उसका खनन भी अवैध था। हूटार के आसपास कई ऐसे गांव हैं, जहां पत्थर का खनन होता है। इसी गांव के पास पत्थलगड़ी में उपयोग होने वाले पत्थर का निर्माण किया जाता था। यहां पर चोरी-छिपे पत्थर पर संविधान विरोधी बातों को उकेर कर तैयार किया जाता था। उन्होंने कहा कि हूटार, डुगडुगिया, तुरूप सहित पांच गांव में यह काला खेल चलता था। वहीं, इन कार्रवाईयों के साथ-साथ प्रशासन ने खूंटी जिले में विकास कार्यों में भी तेजी लाई है। इससे ग्रामीणों का भरोसा प्रशासन और सरकार के प्रति बढ़ा है, पत्थलगड़ी नेताओं से उनका मोहभंग हुआ है।

अड़की से पत्थलगड़ी कांड में वांछित सुरेंद्र कुमार मुंडा धराया
एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा की गुप्त सूचना पर जिला पुलिस ने अड़की थाना क्षेत्र के हेम्ब्रम बाजार से पत्थलगड़ी कांड में वांछित सुरेंद्र कुमार समद उर्फ सुरेंद्र कुमार मुंडा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का वर्तमान पता आरगुंडी चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम है। पर, स्थायी तौर पर वह अड़की थाना क्षेत्र के कुरूंगा पाहन टोली का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि वह गांव में संविधान विरोधी पत्थलगड़ी करने और सरकार के खिलाफ ग्रामीणों को भड़काने का काम करता था। इसके खिलाफ अड़की थाना में कई केस लंबित हैं। पुलिस को इसकी बहुत दिनों से तलाश थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.