Move to Jagran APP

गांव में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : सुदेश महतो

संवाद सूत्र, राहे : हितजारा गाव में शनिवार को मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव में

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 01:39 AM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 01:39 AM (IST)
गांव में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : सुदेश महतो
गांव में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : सुदेश महतो

संवाद सूत्र, राहे : हितजारा गाव में शनिवार को मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव में फुटबॉल मैच, टुसू चौड़ल प्रदर्शनी, मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सदान ब्रदर्स रांची ने ट्राइब्रेकर के द्वारा 1 गोल से राजू ब्रदर्स को पराजित किया। विजेता को 1 लाख 10 हजार की राशि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने दिया तथा उपविजेता को 70 हजार पुरस्कार जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा ओर उलगुलान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रामदुर्लभ मुंडा ने दिया । समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि गाव में खेल प्रतिभाओं का कभी नहीं है इन्हें मंच देने की जरूरत है। गाव के प्रतिभाओं को हमारे द्वारा मंच देने का काम किया जायेगा। महोत्सव में सभी टुसू, चौड़ल टीम को पुरस्कृत किया गया। मौके पर आजसू केंद्रीय सदस्य जयपाल सिंह, सुशील महतो, संजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.