Move to Jagran APP

गूंज महोत्सव लोक संस्कृति को विकसित करने का करेगा काम

राहे: प्रखंड के डोमनडीह मैदान में गुरुवार को रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ क्षेत्रीय गूं

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 01:29 AM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 01:29 AM (IST)
गूंज महोत्सव लोक संस्कृति को विकसित करने का करेगा काम
गूंज महोत्सव लोक संस्कृति को विकसित करने का करेगा काम

राहे: प्रखंड के डोमनडीह मैदान में गुरुवार को रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ क्षेत्रीय गूंज महोत्सव का शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने किया। कहा कि गूंज महोत्सव लोक संस्कृति को विकसित करने का काम करेगा। कला और कलाकारों को गूंज मंच देने का काम करेगा। गूंज के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मान के साथ उचित मार्गदर्शन देने का काम होगा। गूंज के माध्यम से हम समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में बांधने का काम करेंगे। महोत्सव में झारखंड कौशल विकास योजना के तहत रूटसेट सिल्ली ने स्टॉल लगा कर युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण का जानकारी दी। इस दौरान पूर्व शिक्षक, पारा शिक्षक, पूर्व सैनिक, कृषक मित्र, दाई माई, सहिया, ग्रामीण चिकित्सक, सात पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान को सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

----

किसानों ने लगाई प्रदर्शनी

किसानों ने अपने उत्पादन का प्रदर्शनी लगाई। सभी किसानों को सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश महतो ओर गदाधर महतो की टीम को सम्मानित किया गया। चित्रकार पंकज कुमार ने सुदेश को उनका चित्र भेंट किया। ओड़िशा की गीत- संगीत मंडली द्वारा दिन भर सास्कृतिक कार्यक्त्रम किया गया। सभी सास्कृतिक कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ्य शिविर लगाकर 200 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। महोत्सव का संचालन सचिव सुनील सिंह ने किया। महोत्सव में जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, जिप सदस्य रजिया खातून, बुंडू नगर उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, जयपाल सिंह, संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो रामदुर्लभ सिंह मुंडा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। महोत्सव को सफल बनाने में अमजद अली, रंगबहादुर महतो, अजित सिंह, राजपति महतो, जगन्नाथ मुखर्जी, कमला यादव सुचांद मुंडा, मंतोष राय सहित प्रखंड कमिटि का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

जो हुए सम्मानित हुए

134 पारा शिक्षक , 245 पूर्व शिक्षक, 59 पूर्व सैनिक, 59 जल सहिया, 84 स्वाथ्य सहिया, 140 सेविका-सहायिका, 20 कृषक मित्र, 115 किसान, 56 ग्रामीण चिकित्सक, 11 सीआरपी-बीआरपी , 59 ग्राम प्रधान, 108 वार्ड सदस्य, 9 मुखिया, 10 पंचायत समिति सदस्य, 144 रसोइया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.