Lok Sabha Polls 2019: हे अर्जुन! अभी आपके बाण की नहीं, वाणी की जरूरत है
Lok Sabha Polls 2019. हे अर्जुन! अभी बहुत सोचने का समय नहीं है। द्वापर में भले ही आप कृष्ण के भक्त रहे हैं लेकिन अभी आपको भगवान राम की जरूरत हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 10:55 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 10:55 AM (IST)
खूंटी, जागरण संवाददाता। हे अर्जुन! अभी बहुत सोचने का समय नहीं है। द्वापर में भले ही आप कृष्ण के भक्त रहे हैं, लेकिन अभी आपको भगवान राम की जरूरत हैं। उनके ही दास का यहां राजपाट है। यहां के लोग बेहाल हैं। बिजली संकट का दंश बढ़ता ही जा रहा है। अभी आपके बाण की नहीं, वाणी की जरूरत है।
चुप्पी तोड़ें। आगे बढ़ें। आप खुलकर कहें तो भगवान राम के दास का ध्यान जरूर जाएगा। यह सलाह कमलदल के योद्धा दे रहे हैं। दरअसल कमलदलवालों की चिंता बढ़ रही है। विरोधी जनता के बीच हवा बना रहे हैं। बुद्धजीवी जानते हैं कि संकट का कारण क्या है। लेकिन भोली-भाली जनता को क्या पता।
वह तो सिर्फ अपनी परेशानी ही जानती है। रण का समय बहुत ही नाजुक होता है। चुनावी रण में विरोधी अपने ढंग से जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। गांव-गांव में जाकर बिजली संकट के दर्द बयां कर रहे हैं। संकट कम नहीं हुआ तो परिणाम प्रभावित हो सकता है। इसलिए हे पार्थ, इसके निदान का रास्ता तलाशो।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें