Lok Sabha Polls 2019: यहां तो अपने ही घर के नील कंठ रास्ता रोके दरवाजे पर खड़े हैं
Lok Sabha Polls 2019. खूंटी में खूंटा गाडऩे के लिए भाई साहब फिर से निकल पड़े हैं। नाम में शक्ति स्वरूपा काली जुड़ी है। हाथ फैलाकर लोगों का साथ मांग रहे हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 01:36 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 01:36 PM (IST)
खूंटी, जागरण संवाददाता। खूंटी में खूंटा गाडऩे के लिए भाई साहब फिर से निकल पड़े हैं। नाम में शक्ति स्वरूपा काली जुड़ी है। लेकिन अपने ही घर के नीले कंठ वाले महादेव उनका रास्ता रोकने के लिए दरवाजे पर खड़े हैं। भाई साहब हाथ फैलाकर लोगों का साथ मांग रहे हैं।
दो बार विधानसभा पहुंच चुके हैं। वह भी पटना के। अब हाथ के सहारे हस्तिनापुर जाने की हसरत है। नीले कंठ वाले महादेव की भी अपनी मजबूरी है। एक ओर पार्टी है तो दूसरी ओर परिवार। पार्टी ने राजगद्दी दी है तो परिवार ने पहचान।
बुधवार को कमल दल वालों को खाना खिलाया। वहीं भाई साहब ने भी हाथ का साथ देने के लिए लोगों को पार्टी दी। दल और दिल के खिंचाव में महादेव का क्या हाल होगा, यह तो समय ही बताएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें