ईसाई समुदाय ने मनाया पल्ली दिवस
संत मिखाइल महादूत को नामित पल्ली दिवस रविवार को आरसी चर्च में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में देहात यूनिट एवं शहरी क्षेत्र के सभी विश्वासी लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियो
खूंटी : संत मिखाइल महादूत को नामित पल्ली दिवस रविवार को आरसी चर्च में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थनासभा में देहात यूनिट एवं शहरी क्षेत्र के सभी विश्वासी लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 24 यूनिट ने भाग लिया। प्रार्थना सभा (मिस्सा पूजा) का संचालन फादर बिशु, फादर बेंजामिन, फादर बेनेरिक, फादर हीरालाल, फादर मसीह, फादर इलियस एवं फादर आइजेक ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन फादर बेनरिक, फादर पीटर मुंडू की अगुवाई में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से खूंटी धर्म प्रांत के बिशप फादर विनय कंडूलना, उर्सुलाइन व संत अन्ना की धर्म बहनें एवं कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान फादर विनय कंडूलना ने उपस्थित विश्वासियों को आशीर्वचन देते हुए शांति, प्रेम व एकता के साथ रहने का संदेश दिया। साथ ही सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का सफल बनाने में कमेटी के सदस्य मिखाइल पूर्ति, प्रभात तोपनो, भूषण मिज, महेन्द्र खलखो, ºिस इनुस तोपनो एवं युवा संघ व महिला संघ के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।