दशलक्षण पर्व पर हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता
जैन समाज का पर्यवर्षण पर्व गत 23 अगस्त से मनाया जा रहा है। लेकिन कोविड-19 को ले इस बार लोग अपने घर में ही पर्व मना रहे हैं।
खूंटी : जैन समाज का पर्यवर्षण पर्व गत 23 अगस्त से मनाया जा रहा है। लेकिन, कोविड-19 को ले इस बार लोग अपने घर में ही पर्व मना रहे हैं। हर साल इस पर्व के अवसर पर समाज के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस बार प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है।
रविवार को फैंसी ड्रेस व आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताओं का संचालन प्रियंका सेठी ने किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अर्नण सेठी प्रथम, वीर सेठी व युक्ति सेठी द्वितीय एवं परी जैन तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में मुस्कान सेठी, रोली सेठी, महक सेठी व मौली सेठी प्रथम स्थान पर रहीं। रोहित काला द्वितीय एवं निक्की मांझरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी समाज के मोनी जैन ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार यह पर्व 23 अगस्त से एक सितंबर तक व क्षमावाणी तीन सितंबर को मनाया जा रहा है। इस बार सभी कार्यक्रमों का आयोजन लोग अपने-अपने घरों में ही कर रहे हैं। पर्व का समापन क्षमावाणी पर्व से होता है, सभी एक-दूसरे से साल भर में की गयी गलतियां के लिए क्षमा मांगते हैं।