किसानों के साथ हो रहा अन्याय : मिश्रा
खूंटी : राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। कम बारिश होने के कारण किसान भुखमरी के कगार पर हैं और सरकार आंख मूंदकर बैठी हुई है। झारखंड विकास मोर्चा किसानों की अनदेखी नहीं होने देगा। यह बात झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कही। वे शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मानसून की बारिश कम होने के कारण जिले में खासकर दो और तीन नंबर के खेतों में धान की फसल बिलकुल नहीं हुई है, जो फसल हुई थी वह भी सूखकर मर गई। इसके चलते किसानों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक खूंटी जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया जाता, तब तक किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं हो सकेगा, इसलिए किसानों के हित को देखते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए और किसानों को दिए गए ऋण व लगान को माफ किया जाए।
धरना देने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ खूंटी थाना से उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला। धरना देने के उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया। मौके पर मुख्य रूप से मार्शल मुंडू, महेश ¨सह, मो. यासीन, अब्राहम टूटी, प्रदीप साहू, जयगोविंद, महादेव मुंडा, सुशीला, नंदिता करुणा, चंद्रशेखर, सनिका, रघु पुरीन, राजेश नाग, बीनू महंग, मो. गफ्फार, राजेश मुंडा, रामनाथ मुंडा, रजिया, शंकर महतो, महाबीर महतो, दिलीप मुंडा, सनिका मुंडा, कर्मा मुंडा, सनियारो देवी, दुर्योधन ¨सह, जुनुल तोपनो एवं राजेश मुंडा आदि उपस्थित थे।