Move to Jagran APP

खूंटी पुलिस ने माओवादी गणेश मुंडा किया गिरफ्तार

Maoist Ganesh Munda. झारखंड मेें खूंटी पुलिस ने माओवादी गणेश मुंडा गिरफ्तार किया है।

By Edited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 02:13 PM (IST)
खूंटी पुलिस ने माओवादी गणेश मुंडा किया गिरफ्तार
खूंटी पुलिस ने माओवादी गणेश मुंडा किया गिरफ्तार
खूंटी। नववर्ष शुरू होने के साथ ही पुलिस की उपलब्धियां बढ़ती जा रही हैं। जहां गत मंगलवार की रात पुलिस ने पोकलेन जलाने की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को धरदबोचा। वहीं, बुधवार की रात पुलिस अड़की थानांतर्गत रूमचू गांव से माओवादी गणेश मुंडा को पकड़ने में सफल हुई।

पुलिस अधीक्षक आलोक ने बताया कि अड़की थानांतर्गत रूमचू गांव निवासी माओवादी गणेश मुंडा (पिता अर्जुन मुंडा) वर्ष 2015 में चाईबासा के टेबो थाना क्षेत्र में हुई माओवादी घटना में संलिप्त था। चाईबासा पुलिस उक्त घटना के बाद से उसे तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। बुधवार की रात गुप्त सूचना मिली कि गणेश मुंडा अपने घर ग्राम रूमचू आया हुआ है।

loksabha election banner

सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुलदीप कुमार व थाना प्रभारी चंद्रशेखर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल छापामारी कर गणेश मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे चाईबासा पुलिस के हवाले कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.