कर्रा में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रकृति पर्व करम
प्रकृति पर्व करम शनिवार को प्रखंड एवं आसपास के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। करम पर्व को लेकर सुबह से ही चहल-पहल बढ़ी रही।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 07:17 PM (IST)
कर्रा : प्रकृति पर्व करम शनिवार को प्रखंड एवं आसपास के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। करम पर्व को लेकर सुबह से ही चहल-पहल बढ़ी रही। महिलाओं व बच्चों ने पूरे दिन उपवास रखा। शाम को गांव के पाहन द्वारा करम की डाली को अखाड़े में डालने के पश्चात सभी व्रतियों ने पुरोहित द्वारा बताए विधान से पूजा कर करम व धरम दोनों भाइयों की कहानी सुनी। लोगों ने पारंपरिक गीतों के साथ डमकच, झूमर व भिनसरिया के गीतों पर पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, नगाड़े व मांदर की थाप पर नाच-गान किया। दूसरी ओर किसानों ने अपने-अपने खेतों में करम डाल को गाड़कर भगवान इन्द्र से अच्छी फसल होने की कामना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें