विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद सूत्र पिस्कानगड़ी ज्ञानोदय एकेडमी बोर्डिंग स्कूल पिस्का में शनिवार को विज्ञान एवं कला प्र
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 01:38 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, पिस्कानगड़ी : ज्ञानोदय एकेडमी बोर्डिंग स्कूल पिस्का में शनिवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। तथा अनेक प्रकार के मशीन का मॉडल एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा पवन चक्की से बिजली उत्पन्न करने का तकनीक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार ने किया। एवं कार्यक्रम का संचालन स्कूल के संचालक जयराम साहू ने किया। विजेता प्रतिभागियों को स्कूल के संचालक जय राम साहू के द्वारा पुरस्कृत किया गया। अतिथि के रूप में भाजपा नेता बिंध्याचल महतो, अधिवक्ता केशव कुमार भगत उपस्थित हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें