Move to Jagran APP

खूंटी में हॉकी खिलाड़ी को 5 अपराधियों ने मारी गोली, मौत

रांची निवासी हॉकी खिलाड़ी अपने पत्‍नी को हॉकी खेलने की बात कह घर से निकला था। वहां मैदान पर ही अपराधियों ने गोली मार दी और माओवाद जिंदाबाद का नारा लगाते हुए चले गए।

By Edited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 11:53 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 11:54 PM (IST)
खूंटी में हॉकी खिलाड़ी को 5 अपराधियों ने मारी गोली, मौत
खूंटी में हॉकी खिलाड़ी को 5 अपराधियों ने मारी गोली, मौत
खूंटी, जासं। रांची से हॉकी खेलने खूंटी के सायको गए एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी। थाना के जिकिलता मैदान में सोमवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना देर शाम की है। युवक की पहचान अड़की थाना क्षेत्र के जिलुगड़ा निवासी अनुरंजन समद (33) के रूप में की गई है। अनुरंजन रांची में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।
सोमवार सुबह ही अपनी पत्नी से 500 रुपये लेकर वह हॉकी खेलने के लिए खूंटी जाने की बात कहकर घर से निकला था। जिकिलता मैदान में हॉकी का आयोजन हुआ और खेल खत्म होने के बाद चार-पांच हथियारबंद अपराधियों ने युवक को सटाकर गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार हथियारबंद अपराधी शॉल ओढ़कर बड़े हथियार के साथ आए थे।
वहीं, हत्या करने के बाद सभी अपराधी आराम से टहलते हुए माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए निकल पड़े। परिजनों का कहना था कि अनुरंजन शादी करने के बाद ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रांची में रहकर काम कर जीवन-यापन कर रहा था। ग्रामीणों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि मारा गया युवक पूर्व में पीएलएफआइ का सदस्य रह चुका था और बाद में पुलिस की मुखबिरी करता था।
ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के आरोप में ही युवक की हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से खूंटी शहर की दूरी आठ किमी के आसपास है, जबकि वहां से सायको थाना सात किमी और मारंगहादा पुलिस कैंप की दूरी 13 किमी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.