मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
खूंटी : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा गुरुवार को खूंटी प्रखंड अंतर्गत लादुप पंचायत के सारले लोटोर, लोटोर, रुगुदडीह, बानडीह व दुलमी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी समेत जिले के कई अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री ने अधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया।
फोटो 8
जागरण संवाददाता,
खूंटी : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा गुरुवार को खूंटी प्रखंड अंतर्गत लादुप पंचायत के सारले लोटोर, लोटोर, रुगुदडीह, बानडीह व दुलमी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी समेत जिले के कई अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री ने अधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। मौके पर मंत्री ने कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी और राज्य में रघुवर दास की सरकार बनी है, तब से सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि आपकी समस्याओं का निदान आपके द्वार पर ही हो जाए। इस दिशा में सरकार ने बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं। मौके पर एक महिला ने बताया कि जब से ग्रामीण विकास विभाग जेएसएलपीएस योजना के अंतर्गत सखी मंडलों का गठन किया गया है, तब से महिलाओं का जीवनस्तर ऊंचा उठने लगा है। महिलाएं बैंकों से ऋण लेकर अपने जीवन स्तर को उठाने का प्रयास कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि आप लोग अपनी समस्याओं से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को अवगत कराएं। उन्होंने बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया कि आप लोग कैंप लगाकर समस्याओं को दूर करें। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, मुखिया राजेश राम, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णानंद तिवारी समेत स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।