Move to Jagran APP

प्रवासियों को पैदल ही जाना पड़ रहा क्वारंटाइन सेंटर

बाहरी राज्यों से प्रवासियों के आने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में रेड जोन वाले क्षेत्रों से भी प्रवासी बड़ी संख्या में वापस लौट रहे हैं। सभी प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच तोरपा रेफरल अस्पताल में की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 08:34 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:22 AM (IST)
प्रवासियों को पैदल ही जाना पड़ रहा क्वारंटाइन सेंटर
प्रवासियों को पैदल ही जाना पड़ रहा क्वारंटाइन सेंटर

तोरपा : बाहरी राज्यों से प्रवासियों के आने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में रेड जोन वाले क्षेत्रों से भी प्रवासी बड़ी संख्या में वापस लौट रहे हैं। सभी प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच तोरपा रेफरल अस्पताल में की जा रही है। जांचोपरांत उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी क्वारंटाइन में रहने का आदेश दिया जा रहा है लेकिन उन्हें रेफरल अस्पताल से क्वारंटाइन सेंटर तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। फलस्वरूप प्रवासी पैदल ही बताए गए क्वारंटाइन सेंटर में जा रहे हैं। हाल ही में पांच प्रवासियों में कोरोना का संक्रमण मिलने से लोगों में भय है। आबादी वाले क्षेत्र से पैदल क्वारंटाइन सेंटर जा रहे प्रवासियों को देखकर स्थानीय लोग भयभीत हो जा रहे हैं कि कहीं इन प्रवासियों के साथ कोरोना भी न आ जाए। प्रखंड के कुछ मुखिया तो अपने पंचायत के प्रवासियों के लिए वाहन की व्यवस्था कर उन्हें क्वारंटाइन सेंटर तक पहुंचा दे रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से अन्य प्रवासियों को पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.