कर्रा में लगातार बारिश से कई कच्चे घर ढहे
24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग गांवों में कई मिट्टी के घर धंस गए। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्रा : 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग गांवों में कई मिट्टी के घर धंस गए। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहुत से लोग अपने पड़ोसी के घर या किसी सरकारी भवन के बरामदे में किसी तरह रात गुजारने को मजबूर रहे।
भारी बारिश के चलते गत गुरुवार की देर रात ग्राम कच्चाबारी निवासी सुभानी दादेल (पति नाहूम दादेल) के घर की दीवार गिर गई। हालांकि, घर के अंदर सो रहे उनके बेटे, बहू और बच्चे बाल-बाल बच गए। वहीं कच्चाबारी के ही जकरिया दादेल का मकान भी बारिश में धंस गया। इस कारण उनके समक्ष रहने की समस्या हो गई है। ऐसी स्थिति में अगर सरकार की तरफ से कोई सहायता राशि भुक्तभोगियों को नहीं मिलती है तो वे बेघर हो जाएंगे और उन्हें सिर छिपाने की जगह भी नहीं मिलेगी।