कर्रा में जंगली भालू ने फिर एक को किया घायल
प्रखंड के लोटा गाव निवासी बोदा धान की पत्नी 20 वर्षीया सुकरो धान को शुक्रवार की दोपहर जंगली भालू ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर सुकरो धान बकरी चराने के लिए लोटा जंगल गई हुई थी।
कर्रा : प्रखंड के लोटा गाव निवासी बोदा धान की पत्नी 20 वर्षीया सुकरो धान को शुक्रवार की दोपहर जंगली भालू ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर सुकरो धान बकरी चराने के लिए लोटा जंगल गई हुई थी। तभी करीब 1.30 बजे जंगली भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इससे सुकर धान का चेहरा खून से लथपथ हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह जख्मी सुकरो धान को जंगली भालू से बचाकर सीएचसीए कर्रा पहुंचाया। वहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सुकरो धान को बेहतर इलाज के लिए रिम्स राची भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही वन क्षेत्र पदाधिकारी आरके राय के निर्देशानुसार वनपाल अमर पासवान सीएचसीए कर्रा पहुंचे और पीड़िता के पति बोदा धान को दो हजार रुपये सहायता राशि दी। ज्ञात हो कि कर्रा प्रखंड अंतर्गत जंगल से सटे गावों में आए दिन जंगली भालू के हमले में लोग जख्मी हो रहे हैं। वन विभाग के वनपाल अमर पासवान ने बताया कि वन विभाग द्वारा जंगल से सटे गावों में जंगली भालू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक जंगल की ओर ना जाए और न ही जंगली भालू को देखकर उससे उलझे। अगर हाथ में छाता या डंडा हो तो जंगली भालू की तरफ फेंक दें। इससे भालू छाता और डंडे में उलझकर रह जाएगा।