खूंटी के 11 निशानेबाजों ने साधा सटीक निशाना, SGFI नेशनल के लिए चयन; गोवा और भोपाल में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व
खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के 11 खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ ...और पढ़ें

11 शूटरों का एसजीएफआई नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन। जागरण
HighLights
खूंटी के 11 शूटरों का एसजीएफआई नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन।
एक जिला क्लब से 11 खिलाड़ियों का चयन बड़ी उपलब्धि।
संवाद सहयोगी, खूंटी। खेलो झारखंड सलेक्शन ट्रायल के तहत 18 अगस्त को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग रेंज में आयोजित चयन प्रक्रिया में खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के 11 खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एक जिला क्लब से एक साथ 11 खिलाड़ियों का चयन खूंटी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
चयनित सभी खिलाड़ी गोवा और भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें आठ खिलाड़ी डीएवी स्कूल, खूंटी के हैं, जबकि अन्य खिलाड़ी लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (एसएस खूंटी) से हैं।
चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 वर्ग में परी कुमारी (पिस्टल), आराध्या पाठक और प्रार्थना कुमारी (ओपन साइट राइफल) तथा रिषभ नाग (ओपन साइट राइफल) शामिल हैं। अंडर-17 वर्ग में अर्चना कुमारी (पीप साइट राइफल), शिवानी कुमारी और रचित रंजन प्रसाद (ओपन साइट राइफल) ने जगह बनाई है।
वहीं, अंडर-19 वर्ग में चिराग कुमार और कृष्णा गुप्ता (पिस्टल), हर्ष परही और अक्षिता कुमारी (ओपन साइट राइफल) का चयन हुआ है। एक साथ 11 खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और जिलेवासियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें- खेलते-खेलते 5 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में गिरा 18 माह का मासूम, बुझ गया घर का इकलौता चिराग; जमुई में मचा कोहराम
यह भी पढ़ें- धनबाद सदर अस्पताल में आंख के मरीजों के साथ खेल! इलाज के लिए भेज देते निजी अस्पताल
यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 में नीली जर्सी में खेलती नजर आएगी भारतीय टीम, हॉकी इंडिया अध्यक्ष ने बताई इनसाइड स्टोरी
