खूंटी के सायको गोली कांड में हार्डकोर माओवादी हथियार के साथ गिरफ्तार
Jharkhand. सायको बाजार टांड में कुछ दिन पहले गोलीबारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस घटना में एक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 03:07 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 09:59 PM (IST)
खूंटी, जासं। सायको थाना के बाजारटांड़ में गत 22 अगस्त को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने माओवादी हांडी मुंडा उर्फ सनिका पहान को सायको थाना क्षेत्र के एटकेडीह कोजरोंग जंगल से हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सायको के कोचरोंग गांव निवासी हांडी के खिलाफ कई मामले सायको थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने हांडी मुंडा को एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) आशीष कुमार महली ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में दी।
उन्होंने बताया कि गत 22 अगस्त को साइको थाने के बाजारटांड़ में जुआ खेला जा रहा था। इसी दौरान हांडी अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसी क्रम में विजय तोपनो की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान सुखराम मुंडा व प्रवीण सोय भी गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। गोलीकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने छापामारी अभियान चला रखा था और इसी क्रम में टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई तेज कर दी गई।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में हांडी मुंडा ने गोलीबारी करने की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ साइको थाने में सीएल एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित ट्रक चालक को जिंदा जला देने आदि के मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ बताया कि हांडी ने स्वीकार किया है कि गोली चलाने में उसका भी हाथ था। इस गोलीकांड को अंजाम देने में संलिप्त अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छापामारी अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अनुराग राज, एसडीपीओ खूंटी आशीष कुमार महली, एसएसबी-26 बीएन बटालियन के उप कमांडेंट बीएस परिहार, उलिहातू 26 बटालियन के एसएसबी के एसी विकास कुमार जायसवाल, खूंटी अंचल के सुकांत त्रिपाठी, सायको थाना प्रभारी सुदर्शन महतो, समेत कई जवान शामिल थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें