किसान विरोधी है भाजपा सरकार : कांग्रेस
प्रखंड काग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रखंड परिसर के पास मंगलवार को किसान विरोधी कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
तोरपा : प्रखंड काग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रखंड परिसर के पास मंगलवार को किसान विरोधी कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। क्षेत्र के कई किसानों ने कानून के विरोध में हस्ताक्षर किया। इसके बाद गोष्ठी कर भाजपा सरकार की आलोचना की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनायक राय के द्वारा की गई। इसमें उपस्थित जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार किसान विरोधी है। जब से बीजेपी सरकार बनी है। आम जनता परेशान हैं। जब तक किसान विरोधी यह काला कानून वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक काग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में डा. अनिल बड़ाइक, विल्सन तोपनो, मसीह भेंगरा, सुरेंद्र गुप्ता, लाल सतेंद्र नाथ सहदेव, सिमोन भेंगरा, बहादुर तिर्की, दशरथ नायक, राजेन सिंह, सेगवा टोप्पो सहित कई काग्रेसी मौजूद रहे।