अपने घरों में पढ़ें बकरीद की नमाज
शाति और सद्भावपूर्ण माहौल में बकरीद का त्योहार मनाने को लेकर तोरपा थाने में शा
तोरपा : शाति और सद्भावपूर्ण माहौल में बकरीद का त्योहार मनाने को लेकर तोरपा थाने में शाति समिति की बैठक इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। दिग्विजय सिंह ने लोगों से शातिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए लोगों से बकरीद की नमाज घरों में ही अदा करने तथा कुर्बानी भी अपने-अपने घरों में ही करने की अपील की। मास्क लगाने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने को भी कहा। थाना प्रभारी सुदामा दास ने कहा कि तोरपा हिदू मुस्लिम एकता का परिचायक रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से एहतियात बरतने के साथ सरकार व प्रशासन का बकरीद को लेकर जारी निर्देश का पालन करने को कहा। वहीं, अंजुमन इस्लामिया के सदर अख्तर खान ने कहा कि शाति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग हर साल की तरह किया जाएगा। शरारती तत्वों की गतिविधि पर भी नजर रखने एवं किसी भी तरह की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को देने की बाते कही। मस्जिद कमेटी के सदर कलीम खान ने कहा कि प्रशासन की बातों पर अमल किया जाएगा। मौके पर अख्तर खान ने कंटेंमेंट जोन में रह रहे लोगो के लिए प्रशासन से अनुरोध किया कि उन लोगो को प्रशासन के तरफ से किसी भी तरह का होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में कोई एक व्येक्ति को होम डिलीवरी के लिए नियुक्त किया जाय। मौके पर उप प्रमुख सोफिया सुल्ताना, एसआई मनोज तिर्की, मुखिया सुनीता गुड़िया, विनीता नाग, नौशाद हबीबी, तुलसी भगत, राधेश्याम भगत सहित कई उपस्थित थे।