घर पर हुआ वज्रपात, बिजली के तार व टीवी जली
प्रखंड के केराटोली गड़के गाव निवासी बड़ाईया उराव के घर में गुरुवार को दोपहर करीब ढाई बजे वज्रपात हो गया। इससे घर में लगे बिजली के तार व टीवी जल गई। सौभाग्य से उस वक्त घर में कोई नहीं था।
कर्रा : प्रखंड के केराटोली गड़के गाव निवासी बड़ाईया उराव के घर में गुरुवार को दोपहर करीब ढाई बजे वज्रपात हो गया। इससे घर में लगे बिजली के तार व टीवी जल गई। सौभाग्य से उस वक्त घर में कोई नहीं था। इस कारण बड़ी घटना घटने से बच गई। जानकारी के मुताबिक बड़ाईया उराव अपने पूरे परिवार के साथ खेत पर काम करने गया हुआ था। दोपहर में करीब ढाई बजे ठनका उसके घर की दीवार से होते हुए जमीन के अंदर चला गया। ग्रामीणो ने बताया कि केराटोली गड़के में हमेशा ठनका गिरने का खतरा बना रहता है। चार वर्ष पूर्व बड़ाईया उराव के पड़ोसी चेड़या उराव के घर पर ठनका गिरा था। इससे चेड़या उराव के घर में बंधा एक काड़ा व एक बकरी मर गए थे।