खरवार भोगता समाज का मिलन समारोह पहली को
खरवार भोगता समाज विकास संघ के तत्वावधान में आगामी एक मार्च को समाज के जिलास्तरीय मिलन समारोह बिचना में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संघ के सुदर्शन भोगता ने दी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:21 AM (IST)
खूंटी : खरवार भोगता समाज विकास संघ के तत्वावधान में आगामी एक मार्च को समाज के जिलास्तरीय मिलन समारोह बिचना में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संघ के सुदर्शन भोगता ने दी।
उन्होंने बताया कि मिलन समारोह में केंद्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ के जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष पद का चयन किया जाएगा। साथ ही 23 मार्च को अमर शहीद नीलांबर पीतांबर शहादत दिवस मनाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने समाज के तमाम बुद्धिजीवियों व युवाओं से मिलन समारोह में शामिल होने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें