पुण्य तिथि पर एनई होरो को दी श्रद्धांजलि
झारखंड गोमके स्व. एनई होरो की 11वीं पुण्य तिथि बुधवार को मनाई गई। इस अवसर पर बुधवार को प्रखंड अंतर्गत गोविन्दपुर कुशल मोड़ में स्थापित एनई होरो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कि या।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 07:24 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 06:14 AM (IST)
कर्रा : झारखंड गोमके स्व. एनई होरो की 11वीं पुण्य तिथि बुधवार को मनाई गई। इस अवसर पर बुधवार को प्रखंड अंतर्गत गोविन्दपुर कुशल मोड़ में स्थापित एनई होरो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर तोरपा विधायक पौलुस सुरीन, डेविड भंजर, स्व. एनई होरो के पुत्र रिलन होरो, रास होरो, पार्टी के पदाधिकारी अजय टोपनो, मोनोरेन टोपनो, संजय कुजूर, मनोहर खलखो, राजन लुगुन, थॉमस टोपनो, दिलीप होरो, विजय होरो, सेतन होरो, मेरखा होरो एवं संध्या होरो समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें