मतदाताओं को किया गया जागरूक
खूंटी विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को इस महापर्व में भागीदार बनाने के उद्देश्य से शनिवार को मुरहू तोरपा व कर्रा प्रखंड में मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ
जागरण संवाददाता, खूंटी : विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को इस महापर्व में भागीदार बनाने के उद्देश्य से शनिवार को मुरहू, तोरपा व कर्रा प्रखंड में मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही अड़की प्रखंड में सखी मंडल की दीदियों द्वारा रंगोली बनाकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान मतदाताओं को अपने मत का दान करने के लिए और चुनाव में अपनी भागादारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं स्वीप कार्यक्रम के तहत तोरपा, अड़की व खूंटी प्रखंड के विद्यालयों में मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इसमें विद्यालय की छात्र-छात्राओं व शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी का प्रमाण दिया। इस दौरान मास्टर प्रशिक्षकों ने अन्य ट्रेनरों को ईवीएम व वीवीपैट के सचालन की व्यवहारिक जानकारी, मॉक पोल, वास्तविक पोल की प्रकियानसहित विविध बिदुओं के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।