अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग जख्मी
बुधवार की रात्रि करीब सात बजे कर्रा व जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 09:57 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:23 AM (IST)
कर्रा : बुधवार की रात्रि करीब सात बजे कर्रा व जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। उन्हें उठाकर परिजन सीएचसी कर्रा लाए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ एम जमाल ने रिम्स राची रेफर कर दिया। पहली घटना छाता गाव के समीप घटी। यहां सड़क दुर्घटना में बरागो गाव निवासी सुनील होरो 28 वर्ष पिता सामुएल होरो घायल हो गया। वहीं, दूसरी घटना तिलमी गाव समीप घटी। यहां सामने मवेशी आ जाने के कारण मोटरसाइकिल का नियंत्रण खोने से तिलमी गाव निवासी मारकुस होरो 43वर्ष पिता लॉरेंस होरो घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें