अध्यात्म से मिलता है सच्चा सुख : स्वामी गंगाधरजी
गुरु नानकदेव के जन्मदिन व पावन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि मेंही आश्रम मलियादा मुरहू में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में प्रवचन देते हुए ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर
खूंटी : गुरु नानकदेव के जन्मदिन व पावन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि मेंही आश्रम मलियादा, मुरहू में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में प्रवचन देते हुए ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधरजी महाराज ने कहा कि नानक दुखिया यह संसार। संसार में हम भौतिक सुख को सुख समझने लग जाते हैं। इसीलिए दु:ख पाते हैं, जबकि अध्यात्म से ही सच्चा सुख मिलता है।
उन्होंने कहा कि गुरु नानकदेव जी ने हम मनुष्यों के उद्धार के लिए बताया है कि सदैव परमार्थ व सद्कर्म करना चाहिए तथा किसी प्राणी को दुख नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें नानकदेव जी के उपदेशों को सदा जीवन में अमल करना चाहिए। स्वामी संजीवानंदजी महाराज, स्वामी जवाहर बाबा, स्वामी बालकृष्ण बाबा एवं स्वामी श्याम बाबा ने भी मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए गुरु, सत्संग व ध्यान करने की बात कही। मौके पर डॉ. डीएन तिवारी ने संतो व सत्संगियो की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवा दी। इस अवसर पर डूबन देवी, अशोक कुमार महतो, डीवी बोदरा, दशाय बोदरा, विजय बोदरा, मेघा कुमारी व सुशीला देवी ने दीक्षा ग्रहण की। कार्यक्रम में रांची समिति के अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, डॉ. श्याम कुमार, मुरहू के अध्यक्ष संजय कुमार, कांडे मुंडा, चमरा मुंडा, रविद्र सिंह, सागर मुंडा, सूरजमल प्रसाद व रामहरि साव आदि उपस्थित थे।