मुखिया ने वृद्ध लोगों के बीच बांटे कंबल
प्रखंड के कुदलुम पंचायत अंतर्गत हरुहप्पा चैनपुर ऐराहातु व चलडांडू गांव के गरीब असहाय 20-20 वृद्ध लोगों के बीच रविवार को मुखिया सफिरा कुजूर ने कंबल वितरित किए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 08:40 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:23 AM (IST)
कर्रा : प्रखंड के कुदलुम पंचायत अंतर्गत हरुहप्पा, चैनपुर, ऐराहातु व चलडांडू गांव के गरीब असहाय 20-20 वृद्ध लोगों के बीच रविवार को मुखिया सफिरा कुजूर ने कंबल वितरित किए। मुखिया सफिरा कुजूर ने बताया कि कुदलुम पंचायत के लिए कुल 211 कंबल आए हैं, जिन्हें ठंड पड़ने से पहले पंचायत के गरीब असहाय वृद्धों के बीच वितरित करना है। कंबल वितरण के दौरान ग्राम सभा अध्यक्ष राजेश संगा, वार्ड सदस्य दशा उरांव, सलीम संगा, अनूप संगा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें