Move to Jagran APP

मतदाता सूची में नाम जोड़ने को ले जागरूकता अभियान

आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर शुक्रवार को अड़की प्रखंड परिसर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:23 AM (IST)
मतदाता सूची में नाम जोड़ने को ले जागरूकता अभियान
मतदाता सूची में नाम जोड़ने को ले जागरूकता अभियान

अड़की : आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर शुक्रवार को अड़की प्रखंड परिसर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत मतदाता सूची में जिनका भी नाम छूट गया है, उसे 19 और 20 नवंबर को बीएलओ घर-घर जाकर सूची में जोड़ेंगे।

loksabha election banner

अभियान के दौरान पोषण सप्ताह व विश्व हाथ धुलाई दिवस के महत्त्व की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। उन्हें बताया गया कि खाने से पहले शौच के बाद हाथ धोना चाहिए, जिससे हम संक्रामक रोगों से बच सकते हैं। साथ ही बताया गया कि मतदाता राष्ट्र के भाग्य विधाता हैं उनके वोट से ही देश का भविष्य बनता बिगड़ता है, इसलिए वोट अवश्य दें। मौके पर मुखिया व जल साहिया को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम प्रसाद साहू ने कहा कि नागरिकता के भावार्थ को परिभाषित करने का प्रयास है। मौके पर जल स्वच्छता विभाग के संबत स्वांसी, बासु हलदार, अड़की मुखिया शिवचरण सिदरी, मुखिया रुद्र नारायण सिंह मुंडा, पुरनानगर मुखिया सुनीता देवी, उपरबालालौग मुखिया सबिता देवी, हुंठ मुखिया सोमवारी देवी व सोसोकुटी मुखिया सरला देवी समेत सभी गांवों की जल सहिया उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.