जनता का अपार समर्थन इस बार भी मिलेगा
झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीतियां और सिद्धांत हमेशा जनहित में रही हैं। लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ना एवं शामिल करना मोर्चा का उद्देश्य रहा है।
तोरपा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीतियां और सिद्धांत हमेशा जनहित में रही हैं। लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ना एवं शामिल करना मोर्चा का उद्देश्य रहा है। यह बात तोरपा विधायक पौलुस सुरीन ने गुरुवार को अपने चुनावी भ्रमण के दौरान उकड़ीमाड़ी पंचायत के टाटी गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जनता का अपार समर्थन इस बार भी मिलेगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा को आदिवासियों का समर्थन नहीं मिलने वाला है। मौके पर विधायक ने ग्रामीणों की कई समस्याओं को सुना और उसका निराकरण कराने का आश्वासन दिया। मौके पर कारलुस भेंगरा, डेविड भंजर, हेमंत गुप्ता, अमृत हेमरोम, उमेश साहू सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।