प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी करेंगे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दूरभाष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:15 AM (IST)
खूंटी : जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दूरभाष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत दूरभाष संख्या 9835141465 पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आम जनता संबंधित पदाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। इस श्रृंखला में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, खूंटी से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी, बीमारी व इनके सही उपचार हेतु आवश्यक सुझाव तथा आयुष्मान भारत योजना से संबंधित विषय पर जनता द्वारा प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इन प्रश्नों के जवाब डॉ. आलोक बिहारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, खूंटी द्वारा दिया जाएगा। दूरभाष द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। साथ ही उन समस्याओं के समाधान के संदर्भ में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें