Move to Jagran APP

शहरी जलापूर्ति योजना को ले शिकायत निवारण कोषांग का गठन

शहरी जलापूर्ति योजना को ले शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:37 PM (IST)
शहरी जलापूर्ति योजना को ले शिकायत निवारण कोषांग का गठन
शहरी जलापूर्ति योजना को ले शिकायत निवारण कोषांग का गठन

खूंटी : शहरी जलापूर्ति योजना को ले शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य शहरी विकास अभिकरण, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के आदेशानुसार शिकायत निवारण कोषांग (जीआरसी) का गठन किया गया।

loksabha election banner

इस कोषांग का मुख्य उद्देश्य है शहरी जलापूर्ति योजना के गुणवत्तापूर्ण कार्य में निगरानी करना। बैठक में जुडको के प्रतिनिधि द्वारा शहरी जलापूर्ति योजना संबंधी कार्ययोजना को विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में 122 किमी पाइप लाइन बिछाकर प्रत्येक घर में जलापूर्ति की जानी है। इसके लिए बड़ाईक टोली, कदमा एवं डहुगुटू में तीन स्थानों पर पानी की टंकी का निर्माण किया जाना है। साथ ही यह भी बताया कि अब तक लगभग तीन किमी पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयावधि में पूरा किया जाए। उन्होंने कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कश्यप द्वारा जलापूर्ति की निगरानी के बारे में पूछे जाने पर प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि प्रत्येक पाइप के ज्वाइंट में सेंसर लगाया जाएगा, ताकि कहीं भी पानी लीकेज की जानकारी तुरंत प्राप्त हो सके। बैठक में कनीय अभियंता, अजय कुमार महतो, वार्ड पार्षद कंचनमाला देवी, प्रधान सहायक मेंगोला गुड़िया, राजस्व निरीक्षक श्रवण कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर बीरेंद्र नाग, बबीता देवी, पूजा महिला मंडल अध्यक्ष, जुडको लि. के प्रतिनिधि संजीव सिंह, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर नव निहाल आदि मौजूद थे। शिकायत निवारण कोषांग का अध्यक्ष नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार को बनाया गया। वहीं, सदस्य के रूप में नपं उपाध्यक्ष राखी कश्यप, वार्ड पार्षद कंचनमाला देवी, कनीय अभियंता अजय कुमार महतो, पूजा महिला मंडल की अध्यक्ष बबीता देवी तथा जुडको लिमिटेड के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर नवनिहाल का चयन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.