नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई
प्रखंड की कर्रा सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति महतोटोली सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति कर्रा शिवालय जरियागढ सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति गोविन्दपुर व सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति लोधमा में दश
कर्रा : प्रखंड की कर्रा सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति महतोटोली, सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति कर्रा शिवालय जरियागढ, सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति गोविन्दपुर व सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति लोधमा में दशहरा पर्व हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। जरियागढ़ व कर्रा शिवालय स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन दशमी के दिन मंगलवार को लौंयगकेल तालाब व जरियागढ़ में गढ के पास स्थित तालाब मे हुआ। वहीं महतोटोली, गोविन्दपुर व लोधमा स्थित प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को तालाबों मे किया गया। विसर्जन के लिए ले जाने के दौरान प्रतिमा लदी गाड़ी को रोक-रोक कर महिलाओं ने मां का आंचल भरकर व धूप बत्ती दिखा कर मां को विदाई दी। ।इस ²श्य को देख लोगों के आँखों से आंसू छलक रहे थे मानो कि वे अपनी पुत्री की विदाई कर रहे हों। युवक बराती बने और डीजे की गूंज पर नाचते-गाते तालाब पहुंचे और प्रतिमा का विसर्जन किया।