मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू
राजनीतिक दलों के साथ-साथ जिला प्रशासन भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। दुर्गापूजा के बाद कभी भी चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।
खूंटी : राजनीतिक दलों के साथ-साथ जिला प्रशासन भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। दुर्गा पूजा के बाद कभी भी चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। इसे लेकर जिला प्रशासन की निर्वाचन शाखा ने तैयारी शुरू कर दी है।
चुनाव में लगने वाले मतदान कर्मियों की संख्या, कलस्टर तथा बूथों की पहचान कर ली गई है। जर्जर भवन में बने बूथों का रीलोकट किया गया है। साथ ही मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गय है। उप निर्वाचन पदाधिकारी रोहित सिन्हा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जिले में कुल 549 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें खूंटी विधानसभा क्षेत्र में 297 और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में 252 मतदान केंद्र होंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 1071 बैलेट यूनिट, 714 कंट्रोल यूनिट तथा 742 वीवीपैट मशीन जिला को उपलब्ध कराया गया है। सिन्हा ने बताया कि उपलब्ध बीयू, सीयू तथा वीवीपैट की कुल संख्या का 10 प्रतिशत यानी 55 मशीन का एफएलसी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कराया गया है। जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण एवं प्रदर्शनी का आयोजन जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम वीवीपैट का एफएलसी 16 से 25 अक्टूबर तक सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने किया जाएगा। साथी एफएलसी की वेब कॉस्टिग कराई जाएगी। इसकी मॉनीटरिग राज्य मुख्यालय रांची में की जाएगी।