सीएम ने किया नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन
जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास खूंटी-रांची मार्ग पर बने भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन किया।
खूंटी : जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास खूंटी-रांची मार्ग पर बने भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उदघाटन फीता काटकर किया। उदघाटन के बाद उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। भव्य कार्यालय की तारीफ करते हुए उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि इसके रख-रखाव व साफ-सफाई पर हमेशा विशेष ध्यान रखा जाए और इस कार्यालय का दरवाजा छोटे-छोटे कार्यकर्ता के लिए भी हमेशा खुला रहना चाहिए।
-------------------
दो किमी पदयात्रा कर सभा स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री का काफिला तोरपा से जब शाम को खूंटी भगत सिंह चौक पहुंचा तो वहां घंटों पहले से इंतजार कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को देखकर वे अपने वाहन से नीचे उतरे। बाजे-गाजे के साथ खड़े कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। यहां भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री पैदल ही सभा स्थल की ओर चल दिए। पदयात्रा के दौरान वे सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का अभिवादन करते चल रहे थे। रास्ते में नेताजी चौक की प्रतिमा पर भी उन्होंने माल्यार्पण किया। इसके बाद रास्ते में ही नेताजी चौक पर बने पूजा पंडाल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रास्ते में मिश्राटोली स्थित दुर्गा मंदिर में उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में सिर नवाया। पदयात्रा के दौरान साथ चल रहे सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक के जिदाबाद के नारे लगा रहे थे।
----------------------
अंधेरे में हुई मुख्यमंत्री की पदयात्रा
मुख्यमंत्री जब पदयात्रा के दौरान नेताजी चौक से सभा स्थल की ओर बढ़े तो रास्ते में लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थीं। इस पर लोगों ने चुटकी भी ली। इसे लेकर पदयात्रा में साथ चल रहे उपायुक्त सूरज कुमार नगर पंचायत के प्रति खासे नाराज नजर आए।
---------------
जिप अध्यक्ष भाजपा में हुईं शामिल
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान तोरपा में मुख्यमंत्री रघुवर दास के समक्ष जिला परिषद अध्यक्ष जुनिका गुड़िया, झापा के युवा मार्चा सचिव जयप्रकाश भुइंया तथा मस्जिद अक्सा के अध्यक्ष कलीम खान अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
------
परिवारवाद व जातिवाद से राज्य का भला नहीं होने वाला
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तीसरे चरण के लिए निकले मुख्यमंत्री रघुवर दास का तोरपा में जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री ने लोगो का प्रेम और समर्थन के लिए अभार जताया खुशहाल और उन्न्त झारखंड का संकल्प दोहराया। यहां उन्होंने प्रखंड परिसर के आम बगीचा में जनता को संबोधित किया। पूर्व विधायक कोचे मुंडा, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, मुंडा, कृपा सिधु बेहरा, संतोष जायसवाल मंच पर उपस्थित थे। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में गुरुवार को सिमडेगा से खूंटी जाने के क्रम मे मरचा मोड़ के के पास मुख्यमंत्री रघुवर दास का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। यहां जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, मानु मुंडा, अजित तोपनो तथा भाजपा युवा मोर्चा ने अगुवाई की। भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य मुख्यमंत्री को मरचा मोड़ के पास से तोरपा प्रखंड परिसर के आम बगीचा तक ले गए। इसमें मुख्य रुप से अध्यक्ष नीरज पाढ़ी, जयमंगल गुड़िया, सुबोघ जायसवाल, अभिषेक कुमार राय, नीरज जायसवाल, दीपक तिग्गा, अजीत कुमार राय, करन रजक आदि शामिल थे।