Move to Jagran APP

ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के नेतृत्व में गुरुवार को मुरहू प्रखंड अंतर्गत ग्राम गनलोया में घर-घर रघुवर अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 07:04 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 07:04 PM (IST)
ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

खूंटी : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के नेतृत्व में गुरुवार को मुरहू प्रखंड अंतर्गत ग्राम गनलोया में घर-घर रघुवर अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-एक घर में जाकर घर-घर रघुवर का पोस्टर साटा और प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनवाने की अपील की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि केंद्र व राज्य में चल रही भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में चहुंओर विकास हो रहा है। राज्य में जितना विकास मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासन में हुआ उतना कभी नहीं हुआ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.