खूंटी टोली में बन रहा इको फ्रेंडली पूजा पंडाल
शहर में एक दर्जन स्थानों में दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता है। इसमें श्रीश्री दुर्गापूजा समिति तोरपा रोड खूंटी टोली का नाम अग्रणी है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:49 PM (IST)
खूंटी : शहर में एक दर्जन स्थानों में दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता है। इसमें श्रीश्री दुर्गापूजा समिति, तोरपा रोड खूंटी टोली का नाम अग्रणी है। इस बार समिति इको फ्रेंडली पूजा पंडाल का निर्माण करा रही है। पंडाल के निर्माण में सूती कपड़ा और सेमल व शीशम की बीट का प्रयोग किया जा रहा है। खड़गपुर व हावड़ा के कारीगर 60 फीट ऊंचे व 50 फीट चौड़े पूजा पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। गौरतलब है कि खूंटी टोली में 1985 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। 1985 में शालीग्राम सिंह, महेंद्रनाथ मांझी, जगरनाथ शाहदेव व दिलीप कर ने दुर्गापूजा की शुरुआत की थी। तबसे यहां लगातार दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें