Move to Jagran APP

एनोसा एक्का का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जेल से बाहर आने के बाद झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का मंगलवार को खूंटी पहुंचे। यहां झारखंड पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 06:34 AM (IST)
एनोसा एक्का का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
एनोसा एक्का का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

खूंटी : जेल से बाहर आने के बाद झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का मंगलवार को खूंटी पहुंचे। यहां झारखंड पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एनोस एक्का ने स्थानीय लोयोला फुटबॉल मैदान में जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मौके पर उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। झारखंड पार्टी के केंद्रीय महासचिव अशोक भगत ने कहा कि लंबे समय तक झारखंड पार्टी बिना अध्यक्ष के संचालित हो रही थी। अब एनोस एक्का के वापस आने से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। मौके पर सिरिल हंस, फिलिप सोय, अर्पणा हंस, सुरिया मुंडा, परवेज आलम, चरकु पहान, शंकर बड़ाईक, अलेस्टेयर बोदरा, छोटू खान आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.