निश्शुल्क निबंधन का लाभ उठाएं : उपायुक्त
उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा है कि असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों के निबंधन हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबरसे लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर 2019 तक
खूंटी : उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा है कि असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों के निबंधन हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबरसे लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर 2019 तक विशेष अभियान 'श्रमशक्ति' चल रहा है। इस अभियान के तहत जिले के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी/सभी प्रखंड के श्रमिक मित्रों एवं जिला/ प्रखंड उद्यमी समन्वयक, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम बोर्ड के सहयोग से चयनित स्थानों पर असंगठित एवं निर्माण मजदूरों का निबंधन किया जाएगा। निबंधन के लिए श्रमिक का आधार कार्ड, पासबुक की छायाप्रति एवं नॉमिनी का आधार कार्ड आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों से अनुरोध है कि अपने-अपने क्षेत्र में निश्शुल्क निबंधन का लाभ उठाएं।