संस्कृति को बचाने का संदेश देता है सरहुल
अड़की अखिल भारतीय सरना समाज रनिया के तत्वावधान में बुधवार को गोइलकेरा बगीचा में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि संस्कृ
अड़की : अखिल भारतीय सरना समाज, रनिया के तत्वावधान में बुधवार को गोइलकेरा बगीचा में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि संस्कृति और प्रकृति को बचाए रखें, सरहुल पर्व इसी का संदेश देता है।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल की परंपरा को बरकरार बनाए रखें। समारोह को मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना व अजित तोपनो ने भी संबोधित किया। मंगरा पाहन ने सरहुल स्थल पर सिग बोंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अच्छी बारिश की कामना की। वहीं, जदूर टीम ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह के सफल आयोजन में मुख्य रूप से सरना समाज के उमल मुंडा, बंघह बरजो, दुबिया पहान, गुपिला मुंडा, राजेश कोंगड़ी, बुधवा पहान, बिजरा मुंडा एवं प्रवीण कंडुलना सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।