हमें जल, जंगल, जमीन बचानी है : जयंत
खूंटी झारखंड अलग राज्य बन गया लेकिन यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं आज तक मुहैया नहीं हो सकीं। भाजपा सरकार राज्य के लोगों के मूल अधिकारों का हनन कर रही है। हमें अपने जल जंग
खूंटी : झारखंड अलग राज्य बन गया, लेकिन यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं आज तक मुहैया नहीं हो सकीं। भाजपा सरकार राज्य के लोगों के मूल अधिकारों का हनन कर रही है। हमें अपने जल, जंगल, जमीन को बचाना है और इसके लिए कांग्रेस की सरकार बनानी होगी। यह बात जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र जयंत जयपाल ने कही। वे मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के सेंट्रल ऑब्जर्वर राजा बघेल, लोकसभा प्रभारी शशि भूषण राय, वासविक कीड़ो, प्रभाकर तिर्की आदि उपस्थित थे। वहीं कालीचरण मुंडा ने मंगलवार को कर्रा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया और रोड शो किया।