Move to Jagran APP

संस्कृति को बचाने को आगे आए युवा

Nagpuri song in khunti. बिकुवादाग में मां चिंतामनी देवी की पूजा के अवसर पर नागपुरी गान का आयोजन किया गया।

By Edited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 11:36 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 02:10 AM (IST)
संस्कृति को बचाने को आगे आए युवा
संस्कृति को बचाने को आगे आए युवा
कर्रा : बिकुवादाग में मां चिंतामनी देवी की पूजा के अवसर पर नागपुरी गान का आयोजन किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध गायक क्षितिज राय, झारखंड की लता मंगेशकर के उपनाम से विभूषित यशोदा देवी व मंजू देवी ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत किए।

वहीं, बांसुरी वादक मुकेश नायक व जोगिंदर गोप ने मांदर बजाकर साथ दिया। मौके पर क्षितिज राय ने बताया कि वे और पदमश्री से सम्मानित मुकुंद नायक छोटानागपुरी संस्था में साथ-साथ काम करते थे। आज हमारी नागपुरी सभ्यता विलुप्त होती जा रहे हैं, जिसे बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। हमारी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता को युवा पीढ़ी भूलती जा रही है। आज हम उसी को जीवंत करने के लिए बिकुवादाग में जुटे हैं।

loksabha election banner

बिकुवादाग के डॉ. मनमंथ नाथ शर्मा भी नागपुरी कलाकार थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में द्वारिकाधीश शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अश्विनी शर्मा, आर्य शर्मा, शैलेश शर्मा, मनोज मिश्रा आदि का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.