उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ संपन्न
तोरपा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुक्रवार को चैती छठ संपन्न हो गया। सुबह 5.44 बजे सूर्योदय होने के आधा घंटा पहले से ही छठ घाटों पर व्रतियों श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। लालिमा आ
तोरपा : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुक्रवार को चैती छठ संपन्न हो गया। सुबह 5.44 बजे सूर्योदय होने के आधा घंटा पहले से ही छठ घाटों पर व्रतियों श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। लालिमा आते ही मंत्रोच्चार एवं छठ गीत के मध्यम से लोगों ने भगवान भाष्कर की आराधना की। छठी मईया के गीतों से घाटों का माहौल भक्तिमय हो रहा था। नदी-तालाबों में स्नान करने के बाद व्रतियों ने फल- ठेकुआ आदि से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। दीयों को जलाकर पानी में बहाया गया। इसके साथ ही सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। घाट पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूजा के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा।