दिव्यांग मतदाताओं को किया गया वोटिंग के लिए प्रेरित
खूंटी प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें दिव्यांग मतदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। साथ ही चुनाव से संबंधित मुख्य जानकारी उपलब्ध कराई गई।
खूंटी : प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें दिव्यांग मतदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। साथ ही चुनाव से संबंधित मुख्य जानकारी उपलब्ध कराई गई।
मौके पर बताया गया कि दिव्यांग मतदाताओं को भी लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। उन्हें इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने व सक्रिय रूप से मतदाता जागरूकता के संदेशों को आम जनों तक पहुंचाने व मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति सकारात्मक ²ष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा दिखाई गई। इसी क्रम में रैली एवं पंपलेट वितरण आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता के उद्देश्य को साझा किया गया। मौके पर आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। मौके पर ईवीएम/वीवीपैट की आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव में ईवीएम/वीवीपैट की उपयोगिता को दर्शाते हुए सजग रूप से सामने आने व अपने क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपील की गई।