भव्य क्लब ने अर्जुन मुंडा को दिया समर्थन
खूंटी भव्य क्लब भगत सिंह चौक खूंटी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा से उनके आवास में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए रोशन कुमार ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के ने
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 06:33 PM (IST)
खूंटी : भव्य क्लब भगत सिंह चौक, खूंटी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा से उनके आवास में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए रोशन कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश के लिए आगे भी जरूरी है। हमें एक मजबूत सरकार चाहिए न कि मजबूर सरकार। इसलिए हम भाजपा के साथ हैं। प्रतिनिधिमंडल में हिमांशु चौधरी उज्जवल घोष, कुंदन कुमार, विनोद शाह व शुभम गोप आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें