तोरपा में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य
तोरपा लोक आस्था का पर्व चैती छठ गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य के साथ तोरपा व आसपास के ग्रामीण इलाकों में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। सूर्य उपासना के इस महान पर्व को लेकर तोरपा
तोरपा : लोक आस्था का पर्व चैती छठ गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य के साथ तोरपा व आसपास के ग्रामीण इलाकों में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। सूर्य उपासना के इस महान पर्व को लेकर तोरपा के छठ घाट सहित कई जलाशयों में व्रतियों ने पूरे आस्था के साथ सूर्य देव की पूजा-अर्चना करते हुए संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इससे पहले छठ व्रती छठी मैया के गीत गाकर जलाशयों तक पहुंचे। उनके साथ श्रद्धालु भी शामिल थे। शुक्रवार के अहले सुबह उदयाचल सूर्य उपासना एवं अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न हो जाएगी। इसके बाद व्रती निर्जला उपवास तोड़ेंगी।