रंगों से दिया भारत को एकजुट होने का संदेश
खूंटी मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिग में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम समाज के कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
जागरण संवाददाता, खूंटी : मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिग में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम समाज के कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान संस्थान के निदेशक सह शिक्षक सकलदीप भगत ने छात्रों को देशसेवा और देश निर्माण में अपना सहयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी होने के नाते देश में प्रेम और सौहार्द बनाना उनका नैतिक दायित्व है। इसके बाद उन्होंने बच्चों को चंदन तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने और जैविक रंगों का प्रयोग करने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए। छात्र-छात्राओं ने होली मिलन समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने भी एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। सभी ने अपने-अपने तरीके से होली खेलने की बात कही। किसी ने तिलक होली का हवाला देकर जल संरक्षण का संदेश दिया तो किसी ने चुनावी मौसम में हर्षोल्लास के माहौल में कोई भी असमाजिक तत्व अराजकता ना फैलाए इसलिए सजग रहने को कहा।