Move to Jagran APP

आठ किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

खूंटी अफीम तस्करों के खिलाफ खूंटी पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को आठ किलो 300 ग्राम अफीम के साथ तीन अफीम तस्करों को धर दबोचा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आ

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 01:20 AM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 01:20 AM (IST)
आठ किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार
आठ किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खूंटी : अफीम तस्करों के खिलाफ खूंटी पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को आठ किलो 300 ग्राम अफीम के साथ तीन अफीम तस्करों को धर दबोचा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आलोक ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध अफीम की बिक्री करने के लिए बोलेरो (जेएच-01 एटी-4499) से खूंटी से रांची की ओर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने खूंटी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया। उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खूंटी थानांतर्गत तजना जोड़ा पुल के पास बोलेरो में सवार कामंता निवासी सामू मुंडा के पुत्र सोमा मुंडा एवं चिनचल निवासी बुड़ई हंस के पुत्र ननिया हंस को धर दबोचा। उनके पास से पुलिस ने छह किलो अफीम व दो मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दूसरी सूचना मिली कि सायको थानांतर्गत सालेहातु गांव से एक व्यक्ति काफी मात्रा में अवैध अफीम बिक्री करने के लिए ले जाने वाला है। उन्होंने सायको थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। छापामारी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सायको थानांतर्गत ग्राम सालेहातु निवासी मांगो मुंडा के पुत्र मुदु मुंडा उर्फ मुटु मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से स्टील के केन में रखी दो किलो तीन सौ ग्राम अवैध अफीम बरामद की। एसपी ने बताया कि अफीम की खेती व अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले तीन माह में अब तक कुल 90 किलो अफीम बरामद की जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.