Lok Sabha Polls 2019: खूंटी में डीसी ने किया विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण
Lok Sabha Polls 2019. खूंटी में लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 16 कोषांग बनाए गए हैं। मंगलवार काे डीसी सूरज कुमार ने इन कोषांगों का निरीक्षण किया।
By Edited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 07:51 PM (IST)
खूंटी, जासं। लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 16 कोषांग बनाए गए हैं। इनमें कार्मिक कोषांग, निर्वाचन कोषांग, सामग्री कोषांग व मीडिया कोषांग समेत अन्य आवश्यक कोषांग बनाए गए हैं। मंगलवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सूरज कुमार ने विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह बिरसा कॉलेज में बने ईवीएम कोषांग समेत अन्य कोषांग का निरीक्षण किया।
इसके पश्चात जिला जनसंपर्क कार्यालय में बनाए गए मीडिया कोषांग सहित अन्य कोषांग का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने संबंधित वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रणव कुमार पॉल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रोहित सिन्हा एवं डीआरडीए निदेशक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें