Move to Jagran APP

खूंटी में हो रहा है विकास का काम : मंत्री

कर्रा : ग्रामीण विकास मंत्री सह खूंटी विधायक नीलकंठ ¨सह मुंडा ने बुधवार को बिचागढ़ा से जुरदाग-चुमनूटोली सड़क का शिलान्यास किया। इसके बाद बगीचा में भाजपा कर्रा मंडल अध्यक्ष कैलाश

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:03 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 10:03 PM (IST)
खूंटी में हो रहा है विकास का काम : मंत्री
खूंटी में हो रहा है विकास का काम : मंत्री

कर्रा : ग्रामीण विकास मंत्री सह खूंटी विधायक नीलकंठ ¨सह मुंडा ने बुधवार को बिचागढ़ा से जुरदाग-चुमनूटोली सड़क का शिलान्यास किया। इसके बाद बगीचा में भाजपा कर्रा मंडल अध्यक्ष कैलाश राम महतो की अध्यक्षता में आयोजित विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन बालकिशुन महतो ने किया।

loksabha election banner

सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर पुल-पुलिया, सड़क, बिजली का कार्य भाजपा सरकार तेजी से कर रही है। बिचागढ़ा व जुरदाग पंचायत टापू के समान था। वर्षा के दिनों में लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के हेडमास्टर साहब असेसर जी कहते थे कि हमारे गांव के बनई नदी मे पुल कब तक बनेगा। भाजपा की सरकार बनी तो कुंजला से वाया जुरदाग-बिचागढ़ा-कर्रा होते हुए बेड़ो तक सड़क व बनई नदी में पुल बनाने कर कार्य भाजपा सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क के साथ ही तालाब, डोभा, व किसानों के लिए सूखा से निपटने लिए राज्य सरकार पांच हजार रुपये प्रति एकड़ व केन्द्र सरकार छह हजार रुपए किसानों के खाते में दे रही है। जिलाध्यक्ष काशी नाथ महतो, विनोद प्रसाद सोनी, राजेन्द्र केशरी, कृपा सिन्धु बेहरा, नगर अध्यक्ष अर्जुन पहान ओपी कश्यप ने सभा को संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता कैलाश राम महतो ने की और धन्यवाद ज्ञापन किसुन महतो ने किया। जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी, डहरू पहान, जेई विश्वाजीत बागे, मधुकर सिन्हा, दिलीप सिन्हा, राम प्रताप देव, महावीर ¨सह, कलिन्द्र नाग, अर्जुन बखला, जगदीश महतो, लखेश्वर गोप, जीव धन राम गंझू, राजू महतो व लोहरा महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.