सात लाख रुपये में हुई डेली मार्केट की बंदोबस्ती
खूंटी : नगर पंचायत की ओर से बुधवार को खूंटी थाना में डेली मार्केट व वाहन पार्किंग, बाजारटांड़ की बंदोबस्ती की गई। कार्यपालक अभियंता व नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन की देखरेख में सर्वप्रथम डेली मार्केट की बंदोबस्ती की गई।

डेली मार्केट के लिए सात लोगों ने टेंडर डाले थे। इसकी बोली चार लाख 68 हजार छह सौ से शुरू हुई। अंत में सात लाख पर बोली समाप्त हुई और शिवकुमार गंझू के नाम बंदोबस्ती हो गई। इसके बाद वाहन पार्किंग, बाजारटांड़ के लिए बोली शुरू हुई। 326191 रुपये से शुरू हुई बोली तीन लाख 29 हजार पर समाप्त हुई और रवि कुमार पांडेय के नाम बंदोबस्ती हो गई। वाहन पार्किंग के लिए तीन लोगों ने टेंडर डाले थे। इनमें एक का टेंडर नियमों का पालन न करने के कारण रद कर दिया गया।